इटारसी: शासकीय अस्पताल में डॉ. कमलेश कुमरे ने अधीक्षक पद संभाला, लोगों ने की मुलाकात
इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में डॉ. कमलेश कुमरे ने नई अधीक्षक के रूप में आज बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे पदभार ग्रहण किया। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व अधीक्षक डॉ. आर. के. चौधरी ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. कमलेश कुमरे को यह प्रभार सौंपा।