बड़वारा: बड़वारा तहसील के पटवारी मोहन सिंह बरकड़े तत्काल प्रभाव से निलंबित,फॉर्मर रजिस्ट्री और हेल्पलाइन में लापरवाही पड़ी भारी
Badwara, Katni | Oct 1, 2026 शासन की प्राथमिकता वाले फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में घोर लापरवाही बरतने पर तहसील बड़वारा के पटवारी (प.ह.नं. 34 भजिया) श्री मोहन सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम कटनी द्वारा तहसीलदार बड़वारा के प्रतिवेदन के आधार पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।