बागपत: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने का किया प्रयास, मुगलपुरा बागपत की पीड़िता की शिकायत
मुगलपुरा बागपत निवासी महिला इरफाना ने मंगलवार को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी थाना भवनपुर मेरठ क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालजनों ने दहेज में दस लाख रुपये व कार देने की मांग की। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।