बागपत: बालैनी पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी तथा 2 अन्य साथियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, SP से की शिकायत
बालैनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मंगलवार को बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी गत 19 मार्च की सुबह ईंट भट्ठे पर खाना देने जा रही थी। उसी दौरान गांव के एक युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर बेटी को खींचकर खेत में ले गए, जहां पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गत 20 मार्च को बेटी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बालैनी थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।