चुनार: नवागत बीईओ चंद्रशेखर आजाद का महिला शिक्षक संघ ने नारायनपुर में किया भव्य स्वागत
नारायनपुर के बीआरसी शिवशंकरी धाम पर महिला शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया। महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए अपनी अपेक्षा जाहिर की।