सतना में दिखा अनोखा नजारा: गार्डन में 'रोमांस' नहीं, वर्चस्व के लिए भिड़े दो सांप
सतना की पुरानी पुलिस कॉलोनी के गार्डन में दो सांपों के 'नृत्य' का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम लोग इसे नाग-नागिन का प्रेम मिलाप समझ रहे होते हैं। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह कोई प्रेम नृत्य नहीं, बल्कि दो नर सांपों के बीच इलाके और मादा सांप पर अधिकार जमाने के लिए होने वाला प्रादेशिक युद्ध है। इसमें दोनों सांप बिना काटे एक-दूसरे को जमीन पर दबाने की कोशिश करते हैं।जो सांप कमजोर पड़ता है, वह वहां से पीछे हट जाता है और विजेता सांप उस इलाके पर राज करता है।