आरोन: सिविल अस्पताल आरोन में लगा दिव्यांगों के लिए जांच शिविर, 85 दिव्यांग जनों के बनाए गए दिव्यंगता प्रमाण पत्र
Aron, Guna | Jul 28, 2024 आरोन सिविल अस्पताल में 27 जुलाई को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल से पहुंचे डॉक्टर के पैनल ने दिव्यांगों की जांच कर दिव्यंगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाएं। BMO आरोन ने बताया, शिविर में 125 दिव्यांग शामिल हुए। नगरीय क्षेत्र आरोन के 22 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 63 सहित कुल 85 दिव्यांग जनों के दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाए गए।