विभूतिपुर: विभूतिपुर के बेलसंडी तारा गांव में बूढ़ी गंडक नदी में युवक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम
बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को बेलसंडीतारा में एक युवक का शव पानी में उपलाता मिला। सूचना पाकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मछुवारे की मदद से नाव के सहारे शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पटपारा उत्तर वार्ड 1 निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र रमेश कुमार के रुप में की गई।