विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन से अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि धंधेबाज नरहन का ही राज राय है। इसे नौ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।