विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय गेट पर सीपीआईएम ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग संसद भवन में करने के खिलाफ विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय के गेट पर सीपीएम लोकल कमेटी द्वारा अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के अध्यक्षता कामरेड श्याम किशोर कमल ने किया।