सहारनपुर: तेज बहाव में नहर में कूदी महिला को पुलिस ने जान जोखिम में डालकर बचाया, बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया
सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित मानकमऊ बड़ी नहर में बुधवार शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। नहर के तेज बहाव में महिला के कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानकमऊ चौकी प्रभारी चौधरी कुलवंत मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।