मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान का दौरा किया गया एवं जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के कार्य प्रगति की समीक्षा की ।
मुख्य सचिव महोदय ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण व मकान की गणना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर निदेशालय टीम को बधाई दी एवं प्रथम चरण के फीडबैक के आधार पर जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना की तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया | मुख्य सचिव महोदय के साथ में श्री रवि कुमार सुरपुर ,शासन सचिव, आयोजना व राज्य नोडल अधिकारी जनगणना 2027 ,श्री विष्णु चरण माल्लिक, निदेशक ,जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान एवं श्री विनेश सिंघवी, निदेशक, आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय ने प्रतिभाग किया |
#census2027raj #census2027
2.5k views | Rajasthan, India | Aug 3, 2026