नवाबगंज: बाराबंकी में स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की समीक्षा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अयोध्या ने दिए सख्त निर्देश
उप परिवहन आयुक्त अयोध्या राजकुमार सिंह ने बाराबंकी में उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार करीब 11 बजे एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध अब तक हुई कार्यवाहियों का अवलोकन किया।