हमीरपुर: मुख्यालय में पुल निर्माण में आएगी तेजी, मिट्टी अभाव में लटकी थी रूफ लांचिंग,खनिज विभाग से मिली मिट्टी भराई की एनओसी
बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल के काम में तेजी आएगी। लोक निर्माण विभाग को खनिज विभाग से मिट्टी खनन की एनओसी मिल गई है। अब जल्द ही मिट्टी की भराई हो सकेगी। तैयार रूफ को पुलों के ऊपर लांच किया जा सकेगा। पिछले माह डीएम ने भी बैठक में पुल निर्माण में हीलाहवाली पर नाराजगी जताई थी।