धरहरा: शिवकुंड निषाद टोला में हथियार लहरा रहे अपराधी को हेमजापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना पुलिस द्वारा शिवकुंड निषाद टोला में हथियार लहरा रहे अपराधी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधी के पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया।उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं और इससे पहले वह कई बार जेल जा चुका है।