धरहरा: आयुष्मान कार्ड को लेकर एसडीओ शैलेन्द्र सिंह ने की समीक्षा बैठक।
धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार मे आयुष्मान कार्ड को लेकर एसडीओ शैलेन्द्र सिंह द्वारा समीक्षा बैठक की गई।आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान एसडीओ शैलेन्द्र सिंह द्वारा संबंधित पदाधिकारीयो को आयुष्मान भारत योजना से वंचित लाभुकों को जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया।