धरहरा: धरहरा मे हर=हर महादेव के जयकारे से माहौल गुंजायमान
सावन की पहली सोमवारी के मौके पर धरहरा मे माहौल शिवमय हो गया है।विभिन्न शिवालयो मे श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी।श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न शिवालयों में विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया साथ ही सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई।भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान देखा गया।