नाली सफाई बनी मुसीबत! पाइपलाइन तोड़ी, सड़क पर छोड़े गड्ढे, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग परेशान
मुरैना। नगर निगम के कार्य अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नाली सफाई के दौरान कथित रूप से पाइपलाइन तोड़ दी गई और सड़कों पर गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए। लगातार बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई कर सड़क और पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
#morena #मुरैना #सड़क #नगरनिगम