Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image

अररिया, 23 जून 2026 विधि-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड एवं थाना स्तर के अधिकारियों को मुहर्रम पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपसी सौहार्द एवं शांति कायम रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। सभी पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन, उत्पाद विभाग से संबंधित कार्यों, थाना परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, खनन गतिविधियों की निगरानी, निलाम पत्र वादों के निष्पादन तथा चरित्र एवं शस्त्र सत्यापन से जुड़े मामलों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े रहे। वहीं परमान सभागार अररिया में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, सिविल सर्जन, जिला विधि प्रशाखा, जिला खनन पदाधिकारी, जिला शस्त्र प्रशाखा, जिला सामान्य प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता भौतिक रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

9 views | Araria, Bihar | Jun 23, 2026

MORE NEWS