फतेहगढ़ साहिब के लाडपुर गांव के पूर्व सरपंच ने संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लाडपुर में एक जरूरतमंद परिवार के लिए संत रामपाल जी महाराज द्वारा बनवाए गए मकान की सराहना की।
पूर्व सरपंच ने बताया कि सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि उस परिवार को हर महीने राशन और रसोई गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम के तहत किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना है।
उन्होंने संत रामपाल जी महाराज के इन जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक इस प्रकार की सहायता पहुंचाना एक प्रेरणादायक पहल है।