उत्तर प्रदेश के मेरठ से कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर कथित तौर पर जमकर पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाने से दो पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में सरकारी जीप लेकर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े वीडियो और अन्य
उत्तर प्रदेश के मेरठ से कांवड़ यात्रा के दौरान हंगामे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर कथित तौर पर जमकर पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार व्यक्ति की कांवड़ियों से टक्कर हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाने से दो पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में सरकारी जीप लेकर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को ही पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े वीडियो और अन्य - SAS Nagar Mohali News