पंजाब के रूपनगर जिले के करतारपुर निवासी एक श्रद्धालु ने संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन में आए बदलाव का अनुभव भी साझा किया।
श्रद्धालु ने बताया कि वह पहले दूसरे संतों की संगत से जुड़े हुए थे, लेकिन तत्वज्ञान को समझने के बाद अब संत रामपाल जी महाराज की शरण में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा बताए गए शास्त्रसम्मत आध्यात्मिक ज्ञान से उन्हें सही भक्ति मार्ग की समझ मिली और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया।
श्रद्धालु ने संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और अन्य लोगों से भी सत्संग सुनकर स्वयं सत्य को परखने की अपील की।