जींद: जींद में साइबर क्राइम पुलिस ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी
थाना साइबर क्राइम जींद की टीम ने एसडी स्कूल घिमाणा में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी कॉल जैसी साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उप निरीक्षक जगदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ मौजूद थे। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।