अशोक नगर: अशोकनगर में खाद-बिजली कटौती पर कांग्रेस का धरना, किसानों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शन
अशोकनगर जिले में किसानों को खाद न मिलने और लगातार बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार 1 बजे धरना शुरू किया। यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने टेंट लगाकर किया जा रहा है धरने का नेतृत्व किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखभान सिंह यादव और युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी कर रहे हैं। इसमें और भी नेता शामिल हुए हैं।