सुसनेर: इतवारीया से त्रिमूर्ति तक जैन समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा, वायुसेना में चयनित युवा का किया स्वागत
राष्ट्रभक्ति की भावना और वीर सैनिकों के सम्मान के उद्देश्य से सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा शुक्रवार को 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इतवारिया बाजार से शुरु हुई यात्रा त्रिमूर्ति मन्दिर पहुँची जहाँ राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान नगर के संदीप जैन पिता पुरालाल जैन गैलाना का भारतीय वायुसेना में चयन होने पर जगह -जगह स्वागत भी किया गया।