रामगढ़ चौक: बिल्लो चेवाड़ा पथ पर बना स्पीड ब्रेकर बन रहा हादसों का कारण, गर्भवती महिला समेत कई बाइक सवार घायल
बछिया बीघा के समीप बना स्पीड ब्रेकर पर हर दिन दुर्घटना देखने को मिल रहा है।ताजा मामला सोमवार 4 बजे की है। जहां कुछ मिनटों में दो अलग अलग बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सबसे दुःखद बकियाबाद निवासी अनिल मिस्त्री की 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी रेखा देवी ब्रेकर के कारण बाइक से उछलकर नीचे जा गिरी।अनिल मिस्त्री ने बताया कि वह घर से बाइक पर सवार हो चेवाड़ा बाजार जा रहा था।