देहरादून में बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा! सो रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के धर्मावाला चौक पर एक बेकाबू ट्रक सीधे साइबर कैफे में जा घुसा। हरियाणा नंबर प्लेट वाले ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के सामने का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच की दीवारें टूट गईं।
हादसे के वक्त साइबर कैफे के अंदर दो लोग सो रहे थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर से दोनों घबरा गए और तुरंत वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में हुए नुकसान और ट्रक चालक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
साइबर कैफे में घुसा बेकाबू ट्रक!
सो रहे दो लोगों ने भागकर बचाई जान
जोरदार टक्कर से दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
देहरादून के धर्मावाला चौक पर बड़ा हादसा
#Dehradun #UttarakhandNews #TruckAccident #RoadAccident #DharmawalaChowk #ViralVideo #BreakingNews #AccidentNews #DehradunNews #RoadSafety