यमुनानगर। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन ने आज शहर की सियासत में हलचल बढ़ा दी। सम्मेलन से पहले रमन त्यागी सैकड़ों बाइकों और गाड़ियों के काफिले के साथ कांग्रेस कार्यालय से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। काफिले के चलते ओल्ड सहारनपुर रोड पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी। मंच से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उत्साह जताया, वहीं सांसद वरुण मुलाना की ओर से रमन त्यागी को कमजोर उम्मीदवार नहीं बताए जाने की बात भी चर्चा में रही।
लेकिन सम्मेलन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही—
🔥 क्या रमन त्यागी ने यमुनानगर में अपनी राजनीतिक ताकत का संदेश दे दिया?
कार्यकर्ताओं की भीड़, बाइक-कारों का लंबा काफिला और सम्मेलन का बड़ा आयोजन—इन सबने शहर की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
वहीं आयोजन को लेकर कंबोज की भूमिका से लेकर कार्यक्रम के खर्च तक कई तरह की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में सुनाई दे रही हैं। इन चर्चाओं की वास्तविकता अलग विषय है, लेकिन इतना साफ है कि आज का कांग्रेस सम्मेलन यमुनानगर में चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया।
📍 यमुनानगर की सियासत में आज का दिन—रमन त्यागी के शक्ति प्रदर्शन के नाम?
देखिए पूरी कवरेज राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर।
#राष्ट्रीयकदम #राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #Yamunanagar #रमनत्यागी #DeependerHooda #वरुणमुलाना #Congress #HaryanaPolitics #YamunanagarNews #CongressConference #PoliticalNews #HaryanaNews #RamanTyagi