सिहोरा: खितौला हिरन नदी श्मशान घाट में सनसनी: युवक ने नई चिता पर लेटकर जान दी
्खितौला थाना अंतर्गत ग्राम खितौला स्थित हिरन नदी के किनारे बने श्मशान घाट में एक सनसनीखेज एवं हृदयविदारक घटना सामने आई है। बीती रात एक युवक द्वारा चिता पर लेटकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे खितौला श्मशान घाट में एक मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था।