मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में पुलिस की सक्रियता से ग्रामीणों में बढ़ा भरोसा
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली से ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। भागू खेड़ा चौकी प्रभारी आशीष कुमार और थाना प्रभारी की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं। जैती खेड़ा, भागू खेड़ा, सोहावा व मरूई के लोगों का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। चौकी प्रभारी आम लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनते हैं।