हसनपुर: ब्लॉक के शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, मृतक शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन
ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय उपमहामंत्री रमेश चन्द्र मिश्रा एवं विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र बृजेश कुमार की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। जिससे शिक्षामित्र संघ को गहरा आघात पहुंचा है। दोनों शिक्षामित्र साथी संगठन के सच्चे सिपाही थे।