पातेपुर: दहेज में बुलेट बाइक न मिलने पर बेला भूसाही गांव में विवाहिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बलिगांव थाना क्षेत्र के बेला भूसाही गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के बाद जहर खिला कर हत्या कर दी। विवाहिता के शरीर पर कई जगह मारपीट के गहरे जख्म के निशान है।वही उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया है। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार है। गुरुवार की सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।