केसठ: केसठ में महिला दिवस पर जीविका दीदी ने मतदाताओं को जागरूक करने का लिया शपथ
Kesath, Buxar | Mar 8, 2024 केसठ में शुक्रवार को महिला दिवस पर जीविका दीदी ने मतदाताओं को जागरूक करने का शपथ लिया। साथ ही संकुल स्तरीय कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने रंगोली, गीत, संगीत एवं अन्य जीविका के कार्य को लेकर प्रस्तुति कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल संघ की अध्यक्ष दशहरी देवी ने की।