केसठ: खरवनियां गांव के लापता युवक का डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों में अनहोनी का भय
Kesath, Buxar | Mar 4, 2024 खरवनियां गांव के लापता युवक का डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं मिली है। इसको लेकर युवक के परिजनों में अनहोनी का भय सताने लगी है। लापता युवक द्वारिका कुमार की वृद्ध मां ने बताया कि अपने पुत्र की तलाश के लिए नावानगर थाना से लेकर एसपी तक गुहार लगा चुकी है। इसके बावजूद उनका पुत्र का कोई सुराग नहीं मिली है।