केसठ: केसठ प्रखंड के ई किसान भवन में किसानों के बीच अनुदानित गरमा मूंग बीज का किया गया वितरण
Kesath, Buxar | Mar 5, 2024 केसठ प्रखंड के ई किसान भवन में मंगलवार को किसानों के बीच अनुदानित गरमा मूंग बीज का वितरण किया गया। वितरण का नेतृत्व प्रभारी बीएओ दिलीप कुमार एवं कृषि समन्वयक हरीशचंद्र पासवान ने किया। इधर किसानों ने प्रखंड के ई किसान भवन पहुंचकर अनुदानित मूंग बीज प्राप्त किया।