केसठ: शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में लोक सभा चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को लेकर केसठ एवं नावानगर में पुलिस निकाला फ्लैग मार्च
Kesath, Buxar | Mar 6, 2024 शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में लोक सभा चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को लेकर बुधवार को केसठ एवं नावानगर समेत थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना के सीमावर्ती गांव परमानपुर से निकली फ्लैग मार्च हाइवे होते हुए कतिकनार, रामपुर, केसठ, भटौली, रूपसागर व नावानगर गांव पहुंची।