केसठ: केसठ में जन वितरण प्रणाली केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जुटी रही लाभुकों की भीड़, मुखिया ने किया निरीक्षण
Kesath, Buxar | Mar 4, 2024 केसठ में जन वितरण प्रणाली केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सोमवार को पूरे दिन लाभुकों की भीड़ जुटी रही। लाभुक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वही पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार उर्फ गामा पहलवान ने शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत लाभुकों को आयुष्मान कार्ड के संबंध में बताया।