कानपुर: दरोगा के बेटे ने महिला सिपाही के साथ किया रेप, चकेरी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ में तैनात महिला दरोगा के बेटे ने कानपुर क्राइम ब्रांच में तैनात एक महिला सिपाही को शादी के झांसे में फंसा कर उसके साथ रेप किया।दो बार गर्भपात कराया।बैंक से महिला सिपाही के नाम 15 लाख का लोन कराकर रुपए हड़प लिए।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी दी डीसीपी क्राइम के आदेश पर दरोगा पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।