बक्सर: बिहार राज्य महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने बहू-बेटे को सम्मानपूर्वक कराया गृह प्रवेश
Buxar, Buxar | May 19, 2026 बिहार राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बिखरता परिवार फिर से बस गया। सोमवार को नगर परिषद बक्सर क्षेत्र के पांडेय पट्टी स्थित आवास में संबंधित थाने की पुलिस ने बहू-बेटे और मासूम बच्चों को सम्मान के साथ घर में प्रवेश कराया। राजपुर थाना के गोसाईपुर गांव निवासी चिंतामणि कुमारी ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत की थी।