द्वारका: द्वारका से AAP प्रत्याशी विनय मिश्रा ने किया नामांकन, समर्थक दिखे उत्साहित
दिल्ली की उपनगरी द्वारका से विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विनय मिश्रा ने भी आज ढोल बाजे के साथ पदयात्रा निकालकर नामांकन भरने के लिए निकले। उनके साथ पूर्व सांसद और उनके पिता महाबल मिश्रा सहित काफी संख्या में समर्थक थे। जो जोश में दिखाई दे रहे थे। उनमें आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी उत्साह में नजर आई और सभी उनके साथ नामांकन केंद्र तक पहुंचे।