द्वारका: द्वारका जिले की ऑटो चोरी दस्ते ने एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुप्रीत पांडे के रूप में हुई है। इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। यह पहले से स्नैचिंग और चोरी के 11 मामलों में शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपी महिपालपुर के रजोकरी का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी से 2 मामलों को खुलासा किया गया है।