द्वारका: द्वारका जिले में स्पेशल स्टाफ ने 2950 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक इंटरस्टेट शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने बॉर्डर पार से शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए 2950 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। इस मामले में एक इंटरस्टेट शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहिल के रूप में हुई है। यह हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक कार को भी जप्त कर लिया है।