द्वारका: द्वारका जिले में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने 2250 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
बॉर्डर पार से दिल्ली में शराब तस्करी लगातार जारी है, पुलिस भी इनफॉरमेशन इकट्ठा करके शराब तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने ऐसे ही एक मामले में 2250 क्वार्टर शराब का बरामद किया है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल टेंपो को जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है।