द्वारका: द्वारका जेल की बेल सेल टीम ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
द्वारका जेल बेल सेल की टीम ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 75 हजार कैश, 2 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार को भी जप्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रिंस और मोहन यादव के रूप में हुई है। यह दोनों नजफगढ़ और जय बिहार इलाके के रहने वाले हैं। इसकी गिरफ्तारी से नजफगढ़ थाना के एक मामले का खुलासा किया गया है।