कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया, चोरी का माल भी बरामद
कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पनकी कल्याणपुर रोड से छात्र चोर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने ये जानकारी सोमवार 7.30 बजे दी कि, पनकी कल्याणपुर रोड से अभियुक्त इंस्ट्रानजिल प्रसाद उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।