कानपुर: आरटीओ विभाग में व्यापारियों ने अवैध एंट्री शुल्क की वसूली के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
कानपुर के आरटीओ विभाग मे सोमवार 4 बजे व्यापारियों ने हाथों में ट्रकों की चाबी लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का ये प्रदर्शन अवैध एंट्री शुल्क की वसूली, उत्पीड़न व भारी पेनाल्टी लगाने और अन्य कई अनियमितताओं के विरोध में था। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी मे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आरटीओ को सौंपा गया।