डौण्डी: राम मंदिर में दो महिलाओं ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई करतूत, पुलिस जांच में जुटी
Dondi, Balod | Jun 14, 2026 जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात दो महिलाओं ने मंदिर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना का पता चलने पर मंदिर के पुजारी ने दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी