बदायूं: नेकपुर में हत्या के मामले में जिम संचालक पर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मी के परिजनों ने अस्थियां रखकर किया प्रदर्शन
Budaun, Budaun | Nov 25, 2026 बदायूं में सफाई कर्मी सोनू की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने थाने के सामने सड़क पर अस्थियां रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की मां और पत्नी समेत परिवार की कई महिलाएं सिविल लाइंस थाने पहुंची और थाने का घेराव कर विरोध जताया। महिलाओं ने जिम संचालक और उसके साथियों पर सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।