#अजऊर में संजय यादव का सियासी हमला, वर्तमान विधायक पर साधा निशाना,
बोले— ‘गलती से विधायक बने हैं, अब दुर्गा पंडालों में घूम रहे हैं’
#बलिया। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के अजऊर गांव में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने वर्तमान सपा विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में पहले पर्व-त्योहारों के दौरान दंगे होते थे और त्योहारों को रोकने की कोशिश की जाती थी।
उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा, “आपके क्षेत्र के विधायक #गलती से इस बार भी विधायक हैं।
जब भी पर्व-त्योहार आते थे, इसी क्षेत्र में दंगा कराकर त्योहारों को रुकवाने का काम किया जाता था।
आज वही #बहुरूपिया बनकर दुर्गा जी के पंडालों में घूम रहे हैं।” संजय यादव ने आगे कहा कि यह सनातन धर्म की ताकत है कि आज उन्हें दुर्गा पूजा पंडालों में माथा टेकना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने सपा-बसपा शासनकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पहले रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे पर्वों के आयोजन में बाधाएं आती थीं, जबकि मोदी-योगी सरकार में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रेय भी भाजपा सरकार को दिया। संजय यादव के इस बयान से सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
#संजययादव #मोहम्मदजियाउद्दीनरिजवी