मोहनपुर: रिखिया के बजर मरुवा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया शव
रिखिया थाना क्षेत्र के बजर मरूवा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर सोमवार के दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।इस संबंध में मृतका प्रिया कुमारी के परिजन परमानंद राय ने बताया कि प्रिया मानसिक रूप से पीड़ित थी और घर से अचानक निकलकर कहीं भी चली जाती थी।